बस्ती के कांग्रेसी नेता बृजेश आर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Basti Congress leader Brijesh Arya gets a big responsibility
बस्ती, 07 नवम्बर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महादेवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य को कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष सांसद तनुज पुनिया ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि पार्टी ने निष्ठापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
प्रयास होगा उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, दलितां पर हो रहे जुल्म, अत्याचार के मामलों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उन्हें न्याय दिलाया जाय। कहा कि उत्तर प्रदेश मेंं दलितों, गरीबों पर अत्याचार बढे हैं और थाना, तहसील, अस्पतालों में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर जमीनी धरातल पर प्रयास किये जायेंगे। बृजेश कुमार आर्य को कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल भारती, डॉ आलोक रंजन, चंद्रशेखर वर्मा, शोभित चौधरी, वाहिद सिद्दीकी, अमर बहादुर तप्पे शुक्ला, पप्पू चौधरी, बबलू पाण्डेय, अलीम अख्तर के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

.jpg)










Post a Comment
0 Comments