Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चूल्हे मे गिरने से 5 साल के मासूम की मौत, असहाय देखता रहा मामा



चूल्हे मे गिरने से 5 साल के मासूम की मौत,
असहाय देखता रहा मामा

यूपी डेस्कः
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गोपाल नगर में रहने वाली पांच साल की बच्ची प्राची की चूल्हे में गिरने से मौत हो गई। घटना के समय बच्ची का मामा पास ही मौजूद था, लेकिन वह मूक-बधिर और दिव्यांग होने के कारण वह बच्ची को बचाने के लिये कुछ नही कर सका। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे प्राची चूल्हे के पास आग ताप रही थी। इसी दौरान वह संतुलन बिगड़ने से चूल्हे में गिर पड़ी। कुछ ही देर में आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। तड़पकर उसकी मौत हो गई। 


मामा असहाय होर सब देखता रह गया। कुछ समय बाद जब बच्ची की मां शिवानी और नानी सुशीला देवी घर लौटीं, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्राची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी मां शिवानी अपनी मां के घर गोपाल नगर में रहती थीं, जबकि पिता अंकित इटावा में रहते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad