Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में छप्पर मे सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या



बस्ती में छप्पर मे सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
बस्ती, 27 दिसम्बर।
दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेमरही गांव में शुक्रवार रात लगभग 9 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली चेहरे पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बेमरही निवासी रामजीत के रूप में हुई है, जो झाड़-फूंक का कार्य करता था। 



बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह रोज की तरह घर के सामने छप्पर के नीचे सो रहा था, तभी बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष दुबौलिया सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad