हरदिया चौराहे पर खुला उमा पैथकाइन्ड लैब्स
बस्ती, 13 दिसम्बर। वरिष्ठ फिजीशियन डा. जीपी मिश्र ने हरदिया चौराहे पर उमोकान्त मिश्र सेवा संस्थान की ओर से संचालित उमा पैथकाइन्ड लैब्स का फीता काटकर उद्घाटन किया। संस्थान के अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने कहा लैब मे हर प्रकार की शारीरिक जांच की सुविधा उपलब्ध है। सेवा की गुणवत्ता को पहचान और ग्राहकों की संतुष्टि को आधार बनाया जायेगा। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने अनूप कुमार मिश्र को शुभकामनायें दिया और संस्थान के प्रगति की कामना किया। इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्र, जगदीश शुक्ल, बब्लू तिवारी, भावेश पाण्डेय, रविकान्त, पिण्टू दूबे, रवि उपाध्याय, आलोक पाण्डेय, आशीष चौधरी, अजीत मिश्रा, अंकित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
हरदिया चौराहे पर खुला उमा पैथकाइन्ड लैब्स
December 14, 2025
0
Tags











Post a Comment
0 Comments