Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये अजय आर्य



उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न, निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये अजय आर्य

बस्ती, 25 दिसम्बर। उ.प्र. पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेश कमेटी के द्वारा नामित सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रणजीत गौतम की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कलेक्ट्रेट स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में हुये चुनाव में अजय कुमार आर्य को 9 वीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया वहीं मनसाराम चौधरी जिला मंत्री, अशोक कुमार चौहान कोषाध्यक्ष, अमित चक्रवर्ती संगठन मंत्री, भरत कुमार सम्प्रेक्षक चुने गये।


चुनाव प्रक्रिया मे शामिल सभी पदाधिकारियों ने नये पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनायें दिया। यह जानकारी देते हुये चुनाव अधिकारी रणजीत गौतम ने बताया कि अध्यक्ष के लिये तीन लोगों ने नामांकन किया था। लेकिन बाद मे अजय कुमार आर्य को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। यही हाल मंत्री पद पर था, दो लेगों ने नामांकन किया था, जिसमे एक प्रत्याशी के परचा उठाने के बाद मनसाराम को जिला मंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर दो लोगों ने अशोक चौहान और लालजी चौधरी ने नामांकन किया था, लालजी चौधरी के परचा उठाने के बाद अशोक चौहान कोषाध्यक्ष चुने गये।


इसी तरह संगठन मंत्री के पद पर भी हुआ। भरत कुमार को भी निर्विरोध लेखा सम्प्रेक्षक चुना गया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने कहा संगठन सर्वोपरि है। पदाधिकारियों को संगठन की एका बनाये रखते हुये सदस्यों के हित मे कार्य करना होगा। अभी तक जितने भी मामले संगठन की ओर से उठाये गये हैं अधिकांश मे संगठन की जीत हुई है। आपस की एका इसका कारण रही। उन्होने यह भी कि साथियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। जहां भी जरूरत पड़ेगी निर्णायक संघर्ष को तैयार रहेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मस्तराम वर्मा, तौलू प्रसाद, विकास भवन कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा संघ के विभिन्न पदों पर निर्विरोध चयन आपसी की एकता और समझ का नतीजा है। उन्होने सभी को बधाइयां व शुभकामनायें दिया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के इंजी अभिषेक सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, ग्राम विकास मिनिस्ट्रयल संघ के अध्यक्ष मुकेश सोनकर, ग्राम विकास अधिकारी संघ के राकेश पाण्डेय, सुबाष चन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार राव, गौतम कुमार, राजीव कुमार, अजीज अहमद, महेन्द्र कुमार, संजय यादव, रूपनरायन उर्फ रूदल, जयश्री, बजरंगी, अरूण कुमार, हृदयलाल, दिलीप शर्मा, अनिल कुमार, रामसूरत, अनिल कुमार, रामसुरेश चौधरी, 


अशोक कुमार, लालजी, बलराम कनौजिया, रूदल, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, यशवंत कुमार, रामप्रकाश, रामअनुज, रामभवन, रामचन्द्र, शेषराम वर्मा, कप्तान कुमार, रामबृ़क्ष, रामपाल भारती, अशोक कुमार चौधरी, अनिल कुमार निषाद, रामकबलास, रामकंवल, सुरेन्द्र कुमार, सियाराम, धर्मेन्द्र चौहान, संतोष कुमार शर्मा, महिबुल्लाह, संतोष यादव, उमेशचन्द्र, पुजारी प्रसाद, राजू वर्मा, श्रीनिवास, जयसिंह चौधरी, दाताराम, देवेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, राजन, अमृतलाल, समयदीन, राजकुमार वर्मा, शिवकुमार यादव, तुलसीराम, जोखूराम, जैसराम, रामसजन चौधरी, मायाराम, संजू, रामनयन, रामबोध, नीरज कुमार, करन गौड़, मीनाक्षी, ओमप्रकाश आदि की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad