Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेप मे नाकाम होने पर डैमेज कर दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट



रेप मे नाकाम होने पर डैमेज कर दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
नेशनल डेस्कः
गुजरात में राजकोट जिले के अटकोट में निर्भया जैसा कांड हुआ है। छह साल की बच्ची से बलात्कार मे नाकाम रहने पर आरोपी ने बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी। बच्ची को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद रामसिंह तेरसिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 


आरोपी मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है। दाहोद जिले का एक परिवार अटकोट थाना अंतर्गत एक गांव के पास खेत में मजदूरी करता है। 4 दिसंबर को जब परिवार खेत में काम कर रहा था, तब उनकी छह साल, आठ महीने की बेटी वहीं खेल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसको उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची चीखने चिल्लाने लगी तो उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, तो वह पास में ही खून से लथपथ मिली। उसे तुरंत राजकोट के अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी गुजरात के अटकोट में राजमिस्त्री का काम करता है। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। उसे घटना वाले खेत के बगल वाले खेत से पकड़ा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad