Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्राथमिक शिक्षक संघ की एका मे दरार, जिलाध्यक्ष के प्रति असंतोष सामने आया



प्राथमिक शिक्षक संघ की एका मे दरार,
जिलाध्यक्ष के प्रति असंतोष सामने आया

बस्ती, 30 दिसम्बर।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में सब कुछ ठीक ठाक नहीं है। 11 वीं बार जिलाध्यक्ष चुने गये उदयशंकर शुक्ल जहां अपना अभिनन्दन करा रहे हैं वहीं  विकास क्षेत्र परसरामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार वर्मा को उनके पद से बर्खास्त कर दिये जाने को लेकर शिक्षकों में रोष है। देवेन्द्र कुमार वर्मा की बर्खास्तगी के विरोध में मंगलवार को शिक्षकों की आकस्मिक बैठक परसरामपुर ब्लाक पर हुई और मांग किया गया कि बर्खास्तगी को वापस लेकर पारदर्शी ढंग से चुनाव कराया जाय। 


परसरामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने उन्हें बर्खास्त कर देने का निर्णय पूरी तरह से अलोकतांत्रिंक है। शिक्षक इसे स्वीकार नहीं करेंगे। आक्रोशित शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष के इस निर्णय को मानने से इनकार कर दिया। देवेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रंजिश में निराधार आरोप लगाते हुए बर्खास्त किया गया है। ब्लॉक के शिक्षक इस निर्णय से आहत और आक्रोशित हैं। संगठन को व्यक्तिगत मनमानी के बजाय उसके बायलॉज के अनुसार चलाया जाये।

    

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने अलोकतांत्रिक तरीके से बिना किसी नोटिस अथवा पक्ष सुने बिना ब्लॉक अध्यक्ष को मनमानी तरीके से बर्खास्त किया गया है। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने जिला कार्यकारिणी को पत्र लिखकर मांग किया कि  यह अलोकतांत्रिक निर्णय तत्काल वापस लिया जाए और ब्लॉक में पारदर्शी व्यवस्था से चुनाव कराया जाए। बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, पंच बहादुर यादव, विवेकानन्द वर्मा, हरिश्चन्द्र यादव, सत्य प्रकाश पाठक, शोभाराम वर्मा, अजय कुमार पाण्डेय, हरि मूर्ति चौधरी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री विजय कनौजिया, भरत राम, रामपति कनौजिया, कमलेश पाण्डेय,दिलीप गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad