Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुबौलिया मे 25 वर्षीय विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर डीपी एक्ट मे मुकदमा



दुबौलिया मे 25 वर्षीय विवाहिता की मौत,
ससुरालियों पर डीपी एक्ट मे मुकदमा

बस्ती, 06 जनवरी।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के पिपरी ऊंजी गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला। परिजन आनन फानन में उसको सीएचसी कलवारी ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मायके के लोगों ने दहेज हत्या के लिए विवाहिता को मारने‌ का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पिंपरी, ऊंजी गांव निवासी गौरव सिंह की पत्नी दीक्षा सिंह 25 वर्ष का शव सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ देखा गया। आनन फानन में परिजन‌ 108 एम्बुलेंस से सीएचसी कलवारी ले गये। 


जहां पर चिकित्सक ने दीक्षा को मृत घोषित कर दिया। वहीं मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मारने का आरोप लगाया है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। मौके पर पहुंचे मायके के लोगों ने पति, सास व ननद‌ पर दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतका की दादी शैल कुमारी सिंह निवासी बरईपारा थाना बखिरा जनपद संतकबीर ने बताया कि दीक्षा के पिता प्रदीप सिंह चंडीगढ़ रहते हैं। 


घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ से घर के लिए चल दिए है। दादी ने बताया कि मेरी नातिन दीक्षा सिंह उर्फ लवली की शादी पांच नवंबर वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही अक्सर ससुराल के लोग दीक्षा को प्रताड़ित करते रहते थे। सोमवार की रात दीक्षा की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। दुबौलिया पुलिस ने मृतका की दादी शैल कुमारी सिंह की तहरीर पर पति, सास व ननद के खिलाफ बीएनएस 178, 80 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज पति को हिरासत में ले लिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad