Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

P.S. Golhaura: किशोरी संग छेड़खानी, मामले का अल्पीकरण कर एसओ ने दर्ज किया एफआईआर



किशोरी संग छेड़खानी, मामले का
अल्पीकरण कर एसओ ने दर्ज किया एफआईआर

जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र) गोल्हौरा थाना क्षेत्र के महुआ कला गांव में बीती रात करीब 8.00 बजे अपने घर के बरामदे मे बैठी किशोरी संग छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने मे लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी घर के बरामदे मे अकेली बैठी थी, इसी दौरान गांव के विक्रम पुत्र रामनरायन ने उसका दुपट्टा खींच लिया और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। शोर मचाने पर दूसरी बेटी जो घर मे थी, मौके पर पहुंची, मां भी आई, विरोध किया तो आरोपी ने सभी को लात घूसों से बुरी तरह मारा पीटा, भद्दी गालियां दी और मुंह रखने को कहा। 


आरोपी जाते जाते कह गया कि किसी से कहा तो जान से मार देंगे। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बांसी मे इलाज चल रहा है। तहरीर लेकर थाने पर पहुंचे पीड़ित पर तहरीर बदलने का दबाव बनाया गया। थानाध्यक्ष का कहना था कि तहरीर से छेड़खानी का मामला निकालो तब मुकदमा लिखेंगे। थानाध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव ने बताया कि थूकने को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हुआ था प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासी भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 


बांसी मे घायलों का इलाज करा रहे पीड़िता के पिता से बात की गई तो उन्होने कहा एसओ तहरीर से छेड़खानी का मामला हटाने को कह रहे थे। मै इलाज कराने चला आया, हमे नही पता कि मुकदमा दर्ज हुआ या नहीं। यह पूछने पर कि छेड़खानी का मामला सच है या मनगढ़न्त उन्होने कहा छेड़खानी की घटना सच है, दरोगा हमारी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने को राजी नही थे, उन्होने खुद के द्वारा तैयार की गई तहरीर पर हमसे हस्ताक्षर करवा लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad