बस्ती मे घर मे घुसकर गर्लफ्रेण्ड की गोली मारकर हत्या
बस्ती, 03 मार्च। बॉयफ्रेंड ने बिस्तर पर सो रही किशोरी को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर मां बेटी को बचाने पहुंची तो आरोपी युवक ने उन पर भी असलहा तान दिया और धमकियां देते हुये घटनास्थल से भागने मे सफल रहा। मां बाहर के कमरे में थी। आरोपी युवक ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
घटना के समय घर पर केवल मां और उनके दो बच्चे ही थे। पता चला है कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है। उसने सोमवार रात सोते समय किशोरी के सीने और सिर मे दो गोलियां मारी। आवाज सुनकर पास में सो रहा उसका 13 वर्षीय भाई जाग गया और शोर मचाने लगा। लेकिन वे भागने मे कामयाब रहे। गांव में दहशत का माहौल है। घटना के बाद छात्रा को सीएवसी बनहरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि कि आरोपी का किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। लेंकिन इधर कुछ समय से उसने प्रेमी से दूरी बनानी शुरू कर दी।
ब्वायफ्रेण्ड ने पिछले साल दिसंबर माह मे किशोरी की कुछ प्राइवेट फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने कलवारी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। लेकिन बाद में जांच के आधार पर इसमें दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गईं। कानूनी कार्रवाई के डर से आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था। घटना के दिन वह वापस लौटा और गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह और पुलिस उपाधीक्षक बस्ती श्यामकांत मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के पयास तेज कर दिये गये हैं। घटना के बावत पुलिस को अभी कोइ तहरीर नही मिली है।
















Post a Comment
0 Comments