Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गेट टु गेदर को नकारात्मक खबर बनाकर चला रहे मीडियाकर्मी, सबकी होती है पर्सनल लाइफ



गेट टु गेदर को नकारात्मक खबर बनाकर चला रहे मीडियाकर्मी, सबकी होती है पर्सनल लाइफ
बस्ती, 03 जनवरी। जिला महिला चिकित्सालय परिसर मे नये वर्ष के अवसर पर सीएमएस आवास पर इकट्ठा होकर कुछ स्टाफ ने अल्पाहार लिया और फिल्मी गानों पर थिरकते हुये नये साल का स्वागत किया। इस खबर को कुछ मीडियाकर्मी प्रमुखता से चला रहे हैं और इस आयोजन को संवदेनहीनता से जोड़कर दुष्प्रचार कर रहे हैं। मामले में सीएमएस डा. अनिल कुमार ने अपना पक्ष रखते हुये कहा कि हर आदमी की एक पर्सनल लाइफ होती है।


डियूटी आवर समाप्त होने के बाद कुछ स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा इकट्ठा होकर नये साल पर सूक्ष्म जलपान करना और नृत्य संगीत से माहौल को कुछ पल के लिये खुशनुमा बनाना आपत्तिजनक कैसे हो सकता है। कार्यक्रम आवास पर था न कि वार्ड या किसी चिकित्सा कक्ष मे ऐसे मे इसे संवेदनहीनता से भी जोड़ना उचित नही होगा। उन्होने कहा मीडियाकर्मियों को इस तरह की नकारात्मकता से बंचना चाहिये। इससे बेवजह किसी अधिकारी की छबि खराब होती है जो किसी जिम्मेदार पत्रकारिता का हिस्सा नही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad