Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भीलवाड़ा में एसपी आफिस के सामने से युवती को उठा ले गये स्कार्पियो सवार बदमाश



भीलवाड़ा में एसपी आफिस के सामने से
युवती को उठा ले गये स्कार्पियो सवार बदमाश

राजस्थान डेस्कः
भीलवाड़ा शहर में बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक के बंगले के सामने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी कार्यालय के निकट हुई वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्लैक स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और फरार हो गए। 


रोकने की कोशिश करने वाले पुलिसकर्मी बाल बाल बंचे। स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन्हे रौंदने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, युवती ने घर से भाग कर पांच दिन पहले लखमणियास निवासी गोपाल जाट के साथ मन्दिर में शादी की थी और दोनों साथ रह रहे थे। इस शादी से युवती के मायके वाले काफी नाराज थे। युवती ने अपने ही परिजनों से जान का खतरा बताते हुए शपथ पत्र लेकर अपने पति के साथ बयान दर्ज कराने एसपी कार्यालय पहुंची थी। जैसे ही दंपती एसपी कार्यालय से बाहर निकले, तभी अचानक एक ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी। 


गाड़ी में सवार लोगों ने बिना किसी डर के युवती को जबरन पकड़कर खींचा और गाड़ी में डाल लिया। विशेष शाखा में तैनात एएसआई प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह और उदयलाल ने चलती स्कॉर्पियो के सामने खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि किडनैपर्स ने जानबूझकर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान एएसआई प्रताप सिंह का मोबाइल सड़क पर गिरकर टूट गया, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद दो वकीलों ने भी स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश उन्हें भी चकमा देकर फरार हो गए।


युवती के ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो में सवार लोग युवती के मायके से जुड़े थे। शादी से परिवार के लोग नाराज थे और धमकियां दे रहे थे। इसी कारण युवती सुरक्षा की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। घटना के बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस ने ब्लैक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। एडिशनल एसपी पारस जैन ने बताया कि युवती को सुरक्षित डिटेन कर लिया गया है, साथ ही कुछ आरोपितों को भी हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad