Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शराब की दुकान पर असलहाधारी बदमाशों ने की लूट, सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार



शराब की दुकान पर असलहाधारी
बदमाशों ने की लूट, सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार

बस्ती, 10 जनवरी।
लालगंज थाना क्षेत्र के कडसरी मिश्र गांव में शुक्रवार देर शाम शराब की दुकान पर असलहे के दम पर लूट की घटना सामने आई है। बदमाश दुकान से नकदी और सीसीटीवी डीवीआर लेकर फरार हो गए। जानकारी मिली है कि बदमाश एक चार पहिया वाहन से आए थे। ये ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे सेल्समैन से एक पेटी शराब मांगी। 


जैसे ही सेल्समैन ने गेट खोलकर शराब देने का प्रयास किया, बदमाश जबरन दुकान के अंदर घुस गए। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने सेल्समैन पर असलहा तान दिया और उसे डराकर काउंटर में रखा सारा कैश लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश अपने चारपहिया वाहन से मौके से फरार हो गए। सेल्समैन द्वारा जानकारी मिलने पर सीओ रुधौली और लालगंज थाने पुलिस मौके पर पर पहुंची। लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad