Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पीपीगंज में नग्न मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका



पीपीगंज में नग्न मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
गोरखपुर, उ.प्र.। पीपीगंज क्षेत्र में एक महिला की नग्न लाश मिली है। शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं और सिर भी कुचला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी भारी फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। प्रथम दृष्टया किसी दूसरे स्थान पर वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को यहां प्लान्ट किये जाने की बात सामने आ रही है।


पहचान छिपाने के लिए सिर कूंच दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक पीपीगंज के बेयर घट्‌टा पुल के नीचे सुबह लोगों ने महिला की न्यूड लाश देखी। शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने कहा कि लाश कब्जे में लिया गया है पहचान कराई जा रही है ,शव जहां मिला था, वहां से पुल पर चढ़ते हुए बैरघट्टा गांव में डॉग स्क्वायड गया। करीब 200 मीटर बाद डॉग लौट आया। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोट और सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस की मदद से रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad