Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री ने की 4000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे सेमीकंडक्टर पार्क की समीक्षा Semiconductor Park Review



मुख्यमंत्री ने की 4000 करोड़ रुपये की लागत से
विकसित किए जा रहे सेमीकंडक्टर पार्क की समीक्षा
Semiconductor Park Review
गौतम बुद्धनगर, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28, ई-01 में फॉक्सकॉन द्वारा 48 एकड़ में लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर पार्क के प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए, जिससे राज्य में निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार सृजन में वृद्धि हो। 


इस सेमीकंडक्टर पार्क के निर्माण से लगभग 3000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि परियोजना के क्रियान्वयन में सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को इससे अधिकतम लाभ मिले। इस अवसर पर तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के साथ-साथ सभी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के साफ निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करने और प्रोजेक्ट को लागू करने में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad