Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कमरे मे मिलीं एक ही परिवार की 5 लाशें, पत्नी, बच्चों को मारकर खुद भी किया सुसाइड Five bodies of a family found in a room



कमरे मे मिलीं एक ही परिवार की 5 लाशें,
पत्नी, बच्चों को मारकर खुद भी किया सुसाइड

यूपी डेस्कः
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें एक कमरे मे मिलीं हैं। मृतकों में पति, पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, खप्परपुर निवासी मनीष जाटव ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली और बाद में खुद करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। 


फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर सभी मृत पाये गये इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को 3 पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सीमा, 35 वर्षीय मनीष, 5 साल की हनी, 2 साल का प्रतीक और 4 साल की प्रियांशी के रूप मे हुई है। मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने कहा है कि वह खुद आत्महत्या कर रहा है, किसी को परेशान न किया जाए। घर की दीवार और एक पर्ची पर भी आत्महत्या करने की बात लिखी है। गृहस्वामी करीब तीन वर्ष से तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी था। परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध हैं। परिजनों के मुताबिक, मनीष और सीमा की शादी 2018 में हुई थी और उनका किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद नहीं था। पिता के देहांत के बाद परिवार सामान्य रूप से जीवन यापन कर रहा था।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad