Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रायबरेलीः भण्डारे का प्रसाद लेकर लौट रही 9 लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 4 की मौत, 5 गंभीर



रायबरेलीः भण्डारे का प्रसाद लेकर लौट रही
9 लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 4 की मौत, 5 गंभीर
Raebareli: 9 girls returning with prasad from a community feast were crushed by a speeding car, 4 dead, 5 seriously injured.
यूपी डेस्कः रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसे की खबर है। यहां तेज रफ्तार कार ने भंडारे से लौट रहीं 9 लड़कियों को रौंद दिया। हादसे में 4 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव की है। सभी लड़कियां ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली थीं। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया, वाहन पुलिस के कब्जे मे है। 



घटना रविवार शाम की है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव में हाल ही में बने एक नए मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव की 10-12 लड़कियां भंडारे से प्रसाद लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं. शाम करीब 7 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर दो और अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दो की मौत हो गई।


हादसे में जान गंवाने वाली लड़कियों की पहचान शालिनी (22) पुत्री जंग बहादुर, हिमांशी (23) पुत्री दल बहादुर, रश्मि (14) पुत्री रामरतन और आसमा (18) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे में घायल 5 लड़कियों को पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad