क्रिकेट खेलते समय आया हार्ट अटैक, 13 साल के बच्चे की मौत
13-year-old boy dies of heart attack while playing cricket
यूपी डेस्कः मैनपुरी में क्रिकेट खेलते समय 13 साल के छात्र विराट चौहान की मौत हो गई। वह बॉलिंग कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में तेज दर्द होने लगा। कुछ देर बाद वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा और बेहोश हो गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि परिवार ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। गांव सहारा में रहने वाले सोमेंद्र सिंह का बेटा विराट लहरा क्षेत्र की अनारा एजुकेशन एकेडमी में पढ़ता था। रविवार सुबह वह दोस्तों के साथ घर के पास स्थित ग्राउंड में मैच खेलने गया था। वह छठीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मचा है।
क्रिकेट खेलते समय आया हार्ट अटैक (heart attack), 13 साल के बच्चे की मौत
February 08, 2026
0
Tags

















Post a Comment
0 Comments