डुमरियागंज में दरोगा पर धनादोहन और छेड़खानी का आरोप
सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामले मे एक महिला ने डुमरियागंज थाने में तैनात एसआई अरविंद मौर्य पर बेटियों की बरामदगी के बहाने गुजरात और मुंबई ले जाकर धनादोहन और छेड़खानी का आरोप लगाया हैं। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।
दरअसल 20 नवंबर 2025 को उसकी दो बेटियां लापता हो गई थीं। स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद प्रारंभिक स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में एसपी के हस्तक्षेप पर मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से बेटियों की लोकेशन एक की गुजरात और दूसरे की मुंबई में पाई गई। बड़ी बेटी को मुंबई के एक होटल से अरबाज नामक युवक के साथ बरामद किया गया। महिला का आरोप है कि इस पूरी बरामदगी की प्रक्रिया के दौरान उपनिरीक्षक अरविंद मौर्य उसे अपने साथ लेकर गए थे। बेटियों की बरामदगी के नाम पर पूरी यात्रा का खर्च उससे ही कराया गया।
इसमें खाने-पीने, होटल में ठहरने, वाहन के ईंधन और रास्ते की अन्य खरीददारी तक का भुगतान महिला ने अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन किया। महिला ने आरोप लगाया कि मुंबई और अन्य स्थानों पर ठहरने के दौरान उपनिरीक्षक अरविंद मौर्य ने होटल में उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और छेड़खानी की। विरोध करने पर बेटियों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि जिस युवक अरबाज के साथ उसकी बेटी होटल में मिली थी। उसके खिलाफ कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई और उसे रास्ते में ही छोड़ दिया गया। मामला गंभीर है देखना होगा कि आला अफसर आरोपी एसआई के खिलाफ कार्यवाही करेंगे या फिर उसके बचाव में उतर जायेंगे।













Post a Comment
0 Comments