Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला कान्स्टेबल का आरोप, छुट्टी मांगने पर अपमानित किया कोतवाल ने



महिला कान्स्टेबल का आरोप,
छुट्टी मांगने पर अपमानित किया कोतवाल ने

बस्ती, 18 फरवरी।
एक महिला कांस्टेबल ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पर भद्दी गालियां देने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला महिला कान्स्टेबल के अवकाश से जुडा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छुट्टी से लौटने के कुछ ही महीनों बाद महिला कांस्टेबल ने दोबारा 45 दिन के अवकाश का अवकाश पाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया था।



बोर्ड परीक्षा व अन्य परिस्थितियों का हवाला देते हुये कोतवाल ने 20-25 दिन की छुट्टी देने की बात कही। लेकिन महिला कान्स्टेबल 45 दिनों की छुट्टी की जिद पर अड़ी थी। आरोप है कि कोतवाल दिनेशचन्द्र चौधरी महिला कान्स्टेबल द्वारा आकस्मिक अवकाश के लिये दिया गया प्रार्थना पत्र कप्तान को फारवर्ड नही कर रहे थ। महिला कान्स्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। इस पूरे प्रकरण पर कोतवाल दिनेशचंद्र ने स्पष्ट बयान देते हुए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की मौजूदगी में महिला कांस्टेबल को 20 दिन की छुट्टी देने का आश्वासन दिया गया था।


कोतवाल का कहना है कि इस समय बोर्ड परीक्षाओं और राजनीतिक गतिविधियों के कारण पुलिस बल पर अतिरिक्त दबाव है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कर्मियों को कम से कम अवकाश लेने की सलाह दी जा रही है। महिला कान्स्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में पुलिस अधीक्षक थाना कोतवाली लिखकर सम्बोधित किया है, जिससे उसकी योग्यता पर भी सवाल उठे हैं। कहा जा रहा है प्रशिक्षण प्राप्त कर जो महिला वर्षों से सेवारत है उसे पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भी लिखने नही आ रहा है। फिलहाल मामला पुलिस अधीक्षक के सज्ञान मे जांच करवाई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad