Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पारिवारिक विवाद मे चली गई बुजुर्ग की जान Elderly man lost his life in a family dispute



पारिवारिक विवाद मे चली गई बुजुर्ग की जान
Elderly man lost his life in a family dispute
बस्ती, 18 फरवरी। कलवारी थाना क्षेत्र के टेगरिहा राजा गांव में सोमवार देर शाम एक पारिवारिक विवाद में घायल हुये 60 वर्षीय बुजुर्ग शिवपूजन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को ब्जि मे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस को 17 फरवरी 2026 की रात करीब 8ः30 बजे पीआरबी 7836 के माध्यम से सूचना मिली कि टेगरिहा राजा गांव में पारिवारिक विवाद में कुछ लोग घायल हुए हैं। 



सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना में एक पक्ष संगीता पत्नी मलखान और दूसरा पक्ष रामगोपाल पुत्र मलखान हैं। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय शवपूजन पुत्र बिंदेश्वर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को बताया कि इलाज के दौरान शिवपूजन की मृत्यु हो गई। घटना के बाद से विपक्षी पक्ष के संगीता और रामगोपाल मौके पर मौजूद नहीं मिले। कलवारी थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। विधिक कार्यवाही जारी है।  

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad