Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पोखरे का सुन्दरीकरण कराने का भुगतान नही मिला, परिवार पर आर्थिक संकट, धरना देने पहुंचा पीड़ित Serious allegations



पोखरे का सुन्दरीकरण कराने का भुगतान नही मिला,
परिवार पर आर्थिक संकट, धरना देने पहुंचा पीड़ित

रूधौली के चेयरमैन धीरसेन निषाद पर गंभीर आरोप
Serious allegations against Rudhauli Chairman Dhirasen Nishad

बस्ती, 12 फरवरी। नगर पंचायत रूधौली में पोखरे का सुन्दरीकरण कार्य कराने के मामले मे भुगतान न होने से नाराज नंदलाल वर्मा ने अपने दो बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ब्योतहरा गांव निवासी नंनदलाल ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र मे कहा है कि गोनिल कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर नीलम देवी के मौखिक आश्वासन पर उन्होने रू० 29.80 लाख लागत के पोखरे के सुन्दरीकरण का कार्य कराया।



इसमें लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, किन्तु मात्र रू0 2 लाख का ही पेमेन्ट मिला। उसे भी बाबू व चेयरमैन ने ट्रेजरी में जमा करने के नाम पर वापस ले लिया जिसका साक्ष्य उपलब्ध है। बाकी पैसा गोनिल कंस्ट्रक्शन से मांगने पर तरह-तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। काफी दौड़धूप करने व अधिकारियों से शिकायत करने पर विपक्षी (राकेश चौधरी, अजीत, धीरसेन, चेयरमैन, प्रेमप्रकाश पटेल द्वारा प्रार्थी को जान-माल की धमकी दी जा रही है जिसके साक्ष्य उपलब्ध हैं। नंदलाल का कहना है कि विपक्षी दबंग लोग हैं।


उनका परिवार हमेशा किसी अनिष्ट की आशंका से भयभीत है और बकाया पैसा न मिलने से भुखमरी की कगार पर आ गया है। नंदलाल ने कहा इससे पहले 20 अगस्त 2025 को जिला मुख्यालय पर अपने परिवार के साथ धरना दिया था जिस पर जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए धरना खत्म कराया था। लेकिन 48 घंटे में ही विपक्षी को क्लीनचिट दे दिया गया। उन्होने डीएम को दिये पत्र में मांग किया है कि मामले का संज्ञान लेते हुए जांच करा कर 21 लाख का पेमेन्ट विपक्षी से कराया जाये। इसके साथ ही उसकी जान-माल की सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करने किया जाये। आरोपों के संदर्भ में चेयरमैन से बात करने की कोशिश नाकाम रही, उन्होने फोन नही उठाया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad