बस्ती में छात्रा को किडनैप करने की कोशिश,
पिता ने कहा अनसेफ सिटी
Attempt to kidnap a student in Basti
बस्ती, 12 फरवरी। स्कूल के निकली छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण करने की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस को पीआरवी के जरिये सूचना मिली कि आठवीं कक्षा की छात्रा मालवीय रोड पर बादशाह मल्टी प्लेक्स के निकट बेसुध पड़ी है। सूचना पाकर तुरन्त मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गयी।
बच्ची डरी व घबराई हुई है। घटना सुबह 8.00 बजे की है। छात्रा जयपुरिया स्कूल की बताई जा रही है। जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। छात्रा का कहना है कि किसी महिला ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाया इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजनों ने स्कूल बस के कन्डक्टर को फोन किया तो पता चला कि बच्ची बस में आई ही नहीं। छात्रा के पिता ने कहा बस्ती मे कुछ भी हो रहा है, अब शहर सेफ नही है। सीओ सतेन्द्र भूषण तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुये कहा कि घटना के संदर्भ मे सभी आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही हैं जो भी तथ्य प्रकाश में आयेंगे पुलिस उसी आधार पर अग्रिम कार्यवाही करेगी।

















Post a Comment
0 Comments