विधानमंडल के बजट सत्र की हुई शुरुआत,
पहले ही दिन राज्यपाल गो बैक के नारे लगे
The budget session of the legislature began
लखनऊ (अथर्व श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हुई है। पहले ही दिन भारी शोर-शराबे व नारेबाजी के बीच राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का उद्बोधन संपन्न हुआ। इसके साथ ही 12 विधेयक सदन के पटल पर रखे गए हैं वहीं 4 विधेयकों को संशोधन के लिए लाया गया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट दिनांक 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाना है। हालांकि बजट सत्र का पहला दिन ही नारों की गूंज के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल महोदया के बजट के भाषण के बीच ’गवर्नर गो बैक’, ’झूठ बोलना बंद करो’ व ’दलित विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगे। विपक्ष ने एस० आई० आर०, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर हंगामा किया।इस दौरान नारेबाजी के कारण कुछ छड़ के लिए बजट अभिभाषण प्रभावित भी रहा। बता दें उत्तर प्रदेश विधानमंडल बजट सत्र सोमवार दिनांक 9 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है जो 20 फरवरी तक संपन्न होगा। सत्र के पहले ही दिन बारह महत्वपूर्ण विधायक पेश किये गये हैं।
12 विधेयक किए गए पेश :
1-उत्तर प्रदेश विनियोग अनुपूरक विधेयक 2025 2-किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2026 3-उत्तर प्रदेश गन्ना उपकर (निरसन) विधेयक, 2025 4-उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी अभिलेख विधेयक, 2025 5-उत्तर प्रदेश पेंशन की हकदारी तथा विधिमान्यकरण विधेयक, 2025 6-उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) विधेयक, 20257-उत्तर प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2025, 8-उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) विधेयक, 2025 9-उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पंचम संशोधन) विधेयक, 2025 10-उत्तर प्रदेश सुगम्य व्यापार (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2025 11-उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक, 2025 12-उत्तर प्रदेश दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान (संशोधन) विधेयक, 2025
















Post a Comment
0 Comments