Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोल्हौरा पुलिस का अमानवीय चेहरा, थाने के सामने घण्टों से अचेतावस्था में पड़ा है अज्ञात व्यक्ति Inhuman face of Golhaura police



गोल्हौरा पुलिस का अमानवीय चेहरा,
थाने के सामने घण्टों से अचेतावस्था में पड़ा है अज्ञात व्यक्ति
Inhuman face of Golhaura police
मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थ नगर। पुलिस का मानवीय चेहरा कई बार मीडिया मे सामने आता है। हालांकि ऐसा कम ही होता है। लेकिन अमानवीय प्रकरण अक्सर सामने आते हैं। ताजा मामला जनपद के गोल्हौरा थाने से जुड़ा है। थाने के गेट के सामने सड़क किनारे शाम करीब 7.30 बजे तक एक अज्ञात अचेतावस्था में काफी देर तक पड़ा था। पुलिस की गाड़ी भी इस रास्ते से गुजरी लेकिन किसी ने लावारिस पड़े  व्यक्ति को उठाकर सुरक्षित स्थान या अस्पताल नही पहुंचाया। कोई भी हादसा हो सकता है। व्यक्ति प्राथमिक उपचार के अभाव मे मर सकता है या फिर किसी गाड़ी की चपेट मे आ सकता है। 



एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश पुलिस के अच्छे कार्यो की तारीफ की जाती है वही दूसरी तरफ गलत कार्यो से पूरे महकमें की किरकिरी भी होती है। बासी- इटवा रोड़ के बगल गोल्हौरा थाने के बाउंड्रीवॉल के बाहर व थाने के गेट के बगल में एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में तीन बजे से लेकर समाचार लिखे जाने तक पड़ा है। जबकि इसी दौरान थाने की गाडी एक बार बासी के तरफ से थाने पर आयी तथा दूसरी बार थाने से जिगनिहवा की तरफ गयी। 


दो बार थानाध्यक्ष की गाडी उसी अचेत पड़े व्यक्ति के सामने से गुजरी जिसमें स्वयं थानाध्यक्ष मौजूद भी थे। मगर उनका अमानवीय चेहरा सामने आया। देखने के बाद भी उन्होंने उसके पास रूकना मुनासिब नही समझा। व्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। कुछ लोग उसके जीवित रहने पर शंका व्यक्त कर रहे हैं लेकिन बेवजह जांच पड़ताल की उलझन मे पड़ने के डर से कोई निकट भी नही गया कि उसकी हालत देखे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad