Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर महिलाओं की तस्करी का गंभीर आरोप, प्रोफसर के बयान से मचा हड़कम्प Pandit Dhirendra Krishna Shastri is accused of trafficking women.



पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर महिलाओं की|
तस्करी का गंभीर आरोप, प्रोफसर के बयान से मचा हड़कम्प

Pandit Dhirendra Krishna Shastri is accused of trafficking women.
नेशनल डेस्कः बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर गंभीर आरोप लगाते हुये लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविकांत ने दावा किया कि धीरेंद्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिलाओं की तस्करी में लिप्त हैं और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। प्रोफेसर रविकांत ने एक्स पर लिखा, “नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री द्वारा घोषित छोटा भाई धीरेन्द्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिला तस्करी कर रहा है। 


दोषी पाए जाने पर उसे फांसी होनी चाहिए।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। 28 जुलाई की रात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस रोकी गई, जिसमें कथित तौर पर 13 महिलाओं को जबरन ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को जब्त किया और महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि बागेश्वर धाम की एक सेवादार ने बाल पकड़कर जबरन एम्बुलेंस में बैठाया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि, बागेश्वर धाम की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad