Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में बसपा विधायक के घर आयकर का छापा, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला (Disproportionate Dssets)

विधायक का आवास

लखनऊ में बसपा विधायक के घर आयकर का छापा,
आय से अधिक सम्पत्ति का मामला

लखनऊ। 11 महीने पहले आय से अधिक सम्पत्ति के मामले मे चर्चा मे आये मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। बुधवार सुबह 7 बजे 50 से ज्यादा अफसर गाड़ियां विधायक के गोमती नगर स्थित आवास पहुंची। लखनऊ पुलिस भी साथ है। आयकर टीम ने विधायक के आवास को घेर लिया है। 


किसी के भी अंदर या बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है। अफसर विधायक के आवास के अंदर फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पिछले महीने वे अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं। लखनऊ स्थित आवास में वे आइसोलेशन मे हैं। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से लगातार 3 बार से विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। 


उनके दो बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। पिछले महीने ही वह अमेरिका से ब्लड चेंज कराकर लौटे हैं। गोमती नगर के विपुल खंड में विधायक का आवास और दफ्तर है। 2022 के शपथ पत्र के अनुसार, उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति करीब 54.05 करोड़ रुपये है। इसमें 18.05 करोड़ रुपए चल और 35.99 करोड़ रुपए अचल संपत्ति शामिल है। उन पर 13 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह सीएस इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad