Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चोरी (Theft) की कई घटनाओं का खुलासा, 6 गिरफ्तार

पुलिस कप्तान डा. यशवीर सिंह


चोरी की कई घटनाओं का खुलासा, 6 गिरफ्तार
बस्ती, 25 फरवरी।
थाना नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 06 शातिर चोरों (एक बाल अपचारी सहित) को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई थाना नगर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा की गई। चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है। साथ ही 04 मोटरसाइकिलें (तीन चोरी की व एक घटना में प्रयुक्त) भी बरामद की गई हैं।


जानकारी देते हुए एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि 03 फरवरी एवं 23 फरवरी को थाना नगर क्षेत्र में किराना, बिल्डिंग मटेरियल और कपड़ों की दुकानों में चोरी की घटनाएं दर्ज हुई थीं। खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामनाथ (22 वर्ष), जनपद बस्ती, शुभम सोनी पुत्र रग्घू प्रसाद सोनी,राज सोनकर पुत्र रामगोपाल सोनकर, राहुल यादव पुत्र रामशंकर यादव (25 वर्ष), विकास कुमार गौतम पुत्र दिलीप कुमार गौतम, एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर खुलासा किया गया। 5 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर दोफड़ा क्षेत्र से वीरेन्द्र कुमार व एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। 


उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में अन्य साथियों के नाम सामने आए, जिसके बाद क्रमशः शुभम सोनी, राज सोनकर, राहुल यादव और विकास कुमार गौतम को गिरफ्तार किया गया। गिरोह पहले मोटरसाइकिल चोरी करता था, फिर उन्हीं वाहनों से दिन में रेकी कर रात में दुकानों में सेंधमारी करता था। चोरी का माल आपस में बांट लिया जाता था। बरामद सामान मे 04 मोटरसाइकिल, कपड़े, कॉस्मेटिक, बैटरी, इन्वर्टर व किराना सामान,नगद ₹2850, एक अवैध चाकू, चोरी के उपकरण आदि बरामद किया गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹10,000 पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad