जमीन खरीदने बेंचने जा रहे हैं तो पैनकार्ड लेकर जाइये
If you are going to buy or sell land, take your PAN card with you.
यूपी डेस्कः योगी सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आप उत्तर प्रदेश में कोई भी अचल संपत्ति नहीं खरीद पाएंगे। रजिस्ट्री विभाग ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर दिए हैं। पहले के नियमों के मुताबिक, अगर किसी के पास पैन कार्ड नहीं होता था, तो वह इनकम टैक्स विभाग का ‘फॉर्म 60’ भरकर रजिस्ट्री करवा लेता था।
लेकिन सरकार ने अब इस सुविधा को खत्म कर दिया है। अब बिना पैन कार्ड के खरीद-बिक्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। अब खरीदार और विक्रेता, दोनों का पैनकार्ड नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर डालना और उसे वेरिफाई करना अनिवार्य होगा.। नए नियमों का मकसद फर्जी रजिस्ट्री, बेनामी सौदे और जमीन विवादों को रोकना है। अब तक कई मामलों में ऐसा देखा गया कि अधूरे कागजों पर रजिस्ट्री हो गई, जमीन किसी और की निकली, बाद में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़े। इन परेशानियों से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने रजिस्ट्री सिस्टम को ज्यादा साफ, सेफ और भरोसेमंद बनाने का फैसला किया है।

















Post a Comment
0 Comments