Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ट्रान्सजेण्डर समुदाय (transgender community( को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी-राज्यपाल



ट्रान्सजेण्डर समुदाय को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा,
स्वास्थ्य एवं रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी-राज्यपाल

बस्ती 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने मड़वानगर मोहल्ले मे स्थापित गरिमागृह का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने ट्रान्सजेण्डर समुदाय के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं सामाजिक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होने कहा कि समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारी है तथा ट्रान्सजेण्डर समुदाय को सम्मानजनक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।



इन्दिरा चैरिटेबल सोसाइटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके उपरान्त राज्यपाल ने गरिमागृह का उद्घाटन कर परिसर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत हुयी। ट्रान्सजेण्डर समुदाय एवं समाज विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिको द्वारा प्रश्न पूछे गये और समाज में समावेसी सोच, समान अवसर तथा संवेदनशीलता बढाने पर सार्थक चर्चा हुयी। राज्यपाल ने कहा कि ट्रान्सजेण्डर समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण बनाना आवश्यक है।


सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाना चाहिए। उन्होने समाज से ट्रान्सजेण्डर समुदाय को स्वीकार करने, भेद-भाव न करने और उन्हें सम्मान देने का आह््रवान भी किया। उन्होने कहा कि ट्रान्सजेण्डर जन्म से ही होते है और उन्हें घर में रखना चाहिए। उन्हें शिक्षा, रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। यह पहल बस्ती से शुरू हुयी है। बस्ती में अच्छा कार्य शुरू हुआ है। मै चाहती हूॅ कि कोई बच्चा ट्रान्सजेण्डर पैदा होता है तो उसे घर में रखें, पड़ोस वाले टीका टिप्पणी न करे। यह पूण्य का कार्य है। 


उन्होने कहा कि इस समुदाय के लोग पढ-लिखकर शिक्षा प्राप्त करें, समाज आपको स्वीकार करने के लिए तैयार है। इन्दिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के अजय पाण्डेय इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान  राज्यपाल द्वारा चुनौतिया मुझे पसन्द है, पुस्तक की दो हस्ताक्षरित प्रतियॉ उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के दो महानुभावों को प्रदान की गयी। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने भी अपने विचार प्रस्तुत कियें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad