नोयडा में 3 मसाज पार्लरों पर संयुक्त टीमों ने की छापेमारी,आपत्तिजनक हालत मे मिलीं 24 युवक युवतियां
यूपी डेस्कः राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मसाज पार्लरों पर छापेमारी कर 17 युवतियों सहित कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया है। यहां मसाज पार्लरों की आड़ मे गंदा खेल चल रहा था। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना पर कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र में छापेमारी की।
पुलिस को लंबे समय से इन मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर, पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मिलकर शुक्रवार देर रात इन तीन अलग-अलग मसाज पार्लरों पर एक साथ छापामारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस को मौके पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवतियां मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 17 युवतियां शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस रैकेट के संचालन के तरीके, इसमें शामिल अन्य लोगों और इनके द्वारा किए जा रहे अनैतिक कार्यों की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। एडीसीपी मनीषा सिंह ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

















Post a Comment
0 Comments