Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व सीएम की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट (Offensive post), कोर्ट पहुंचा मामला



पूर्व सीएम की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, कोर्ट पहुंचा मामला

गौतम बुधनगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में अधिवक्ता मनोज भाटी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराया था। जिसके आधार पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

इस संबंध में वादिनी के अधिवक्ता मनोज भाटी का कहना है की फोटो एक सोशल मीडिया अकाउंट ’इंडियन स्टोरी’ से पोस्ट की गई थी। अधिवक्ता का कहना है कि फोटो के माध्यम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री और परिवार की छवि धूमिल करने और सामाजिक रूप से बदनाम करने का प्रयास किया गया। मामले में 30 दिसंबर 2025 को थाना सूरजपुर में लिखित तहरीर दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इसके बाद 1 जनवरी 2026 को पुलिस आयुक्त को भी रजिस्टर डाक से शिकायत भेजी गई थी। लेकिन फिर भी जब एफआईआर नहीं दर्ज हुई तो न्यायालय में शिकायत की गई इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सूरजपुर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad