Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भ्रष्टाचार पनपने नही देंगेः सीईओ नोयडा CEO Noida will not allow corruption to flourish



भ्रष्टाचार पनपने नही देंगेः सीईओ नोयडा
CEO Noida will not allow corruption to flourish
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता, (ओ पी श्रीवास्तव)। नोएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का कहना है कि नोएडा के विकास के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनका दावा है कि जब तक वह इस पद पर बने रहेंगे भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे पसंदीदा सीनियर आईएएस ऑफीसरों में से एक हैं।


उल्लेखनीय है कि जनपद गोरखपुर में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके कृष्णा करुणेश ने गोरखपुर में अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री का दिल जीत लिया था। जिसके पुरस्कारस्वरूप उन्हें प्रदेश के औद्योगिक नगरी नोएडा में भेजा गया है। यहां पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में इन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। लेकिन 6 माह के भीतर ही उनके शानदार कार्य शैली को देखकर शासन ने पदोन्नति देते हुए इनको मुख्य कार्यपालक अधिकार बना दिया। 


एक विशेष भेंट में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इस संवाददाता को बताया कि वैसे तो नोएडा विकास के रथ पर सवार है लेकिन इसको सर्वोच्च मुकाम तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि नोएडा के अर्जित अथवा अधिसूचित भूमि पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें जिम्मेदार लोगों की लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अर्जित अथवा अधिसूचित भूमि पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


शीघ्र ही अभियान चलाकर नोएडा प्राधिकरण की भूमि को मुक्त कराया जाएगा। श्री करूणेश ने जानकारी देते हुए कहा कि 19 से 21 फरवरी तक पर्यावरण तथा लोगों की जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से 38 वा पुष्प प्रदर्शनी महोत्सव प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड में स्थित बाबा केदारनाथ की थीम को ध्यान में रखते हुए अनेक सुंदर और मनोरम फूलों से बनीं हुईं आकृतियां निर्मित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 22 लाख रुपए के लागत से आयोजित होने वाला यह पुष्प प्रदर्शनी महोत्सव आयोजित हो रहा है। जिसमें करीब तीन लाख लोगों के आने की सम्भावना है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad