Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजन मे शोभायात्रा 26 को



रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी के संयोजन मे शोभायात्रा 26 को
बस्ती, 21 मार्च।
हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती इकाई द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की जन्म जयंती श्री चैत्र रामनवमी की पावन उपलक्ष्य में 26 मार्च दिन बृहस्पतिवार को एक दिव्य, भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। तैयारियों के निमित्त जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक निवर्तमान जिला संयोजक बबलू निषाद के नेतृत्व में हुई। 


बैठक में निवर्तमान जिला संयोजक ने बताया कि विगत वर्षों की भांति भगवान श्री राम जी की झांकी के साथ ही साथ अन्यान्य देवी देवताओं की झांकियां, डीजे, ढोल भांगड़ा, घोड़ा, रथ, ऊंट आदि एवं सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कमल टेंट हाउस कंपनी बाग पर एकत्रित होंगे। विधि विधान से आरती पूजन अर्चन के उपरांत सायं 05 बजे शोभायात्रा यहां से प्रस्थान करके श्री हनुमानगढ़ी मंदिर गांधी नगर में आरती पूजन के बाद रोडवेज तिराहा, जिला अस्पताल चौराहा, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा ,नई बाजार होते हुए श्री मारवाड़ी मंदिर पांडे बाजार में अगले वर्ष के लिए शोभायात्रा स्थगित होगी। 


श्री मारवाड़ी मंदिर में पूजन अर्चन के उपरांत प्रसाद वितरण होगा। समस्त सनातनी जनमानस,हिंदूवादी संगठन ,अधिवक्ता संघ, व्यापारी संगठनों से आग्रह है किया गया कि शोभायात्रा में उपस्थित होकर कार्यक्रम को दिव्य एवं भव्य बनाने में अपना योगदान दें। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री विनय सिंह, जिला महामंत्री कन्हैयालाल, जिला कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, बृजेन्द्र कुमार, विजय द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, रोलू सिंह करनी सेना पूर्वांचल अध्यक्ष, रवि सिंह, अजय कन्नौजिया बजरंग दल जिला संयोजक हर्रेया, प्रवीण सिंह जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद, दिव्य चौधरी,शैलेन्द्र अग्रहरि, अमृत लाल कन्नौजिया, अरुण गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय जिला प्रभारी शिव सेना, दिलीप दूबे सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad