Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिपाही ने रखी शर्त, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तब करूंगा तुम्हारी मदद



सिपाही ने रखी शर्त, तुझे मेरे कमरे पर
आकर सोना पड़ेगा, तब करूंगा तुम्हारी मदद 

यूपी डेस्कः
तू भी मुसलमान है, मैं भी मुसलमान हूं। तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तभी तेरे केस में कार्रवाई होगी। अगर बात नहीं मानी, तो तुझे ही जेल भेज दूंगा। आरोपी सिपाही ने पीड़िता को कसम देकर चुप रहने और किसी को ना बताने की धमकी भी दी थी। यह बाते अलीगढ़ जिले के एक सिपाही ने रेप पीड़िता से कही।


इसका खुलासा खुद पीड़िता ने एसएसपी को दिये तहरीर मे किया। दरअसल एक सिपाही ने मदद करने के बहाने एक दुष्कर्म पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। आरोपी सिपाही ने ना सिर्फ पीड़िता से अश्लील तस्वीरें मांगी, बल्कि केस में कार्रवाई करने के बदले उसे होटल चलने का गंदा ऑफर भी दिया। पीड़िता जमालपुर की रहने वाली है, जिसने जीशान नाम के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इस केस की जांच क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान को सौंपी गई थी। 


आरोप है कि जांच के दौरान इमरान खान ने पीड़िता का नंबर लिया और उसे व्हाट्सएप कॉल कर परेशान करने लगा। सिपाही ने पीड़िता से उसके प्राइवेट फोटो भेजने को कहा। इतना ही नहीं, उसने ईद के कपड़े दिलाने के बहाने पीड़िता पर होटल चलने का दबाव बनाया। पीड़िता डरी नहीं और उसने सिपाही के साथ हुई पूरी अश्लील बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। यह रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर एसएसपी को सौंपी गई। मामले की गंभीरता और सबूतों को देखते हुए एसएसपी ने मुख्य आरक्षी इमरान खान को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ क्वार्सी थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad