Basti: 11 हजार वोल्ट की
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
बस्ती, 26 मार्च। छावनी थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से श्रीकान्त शुक्ला पुत्र जानकी शरण की मौत हो गई। वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर लाफ एण्ड ऑर्डर का कोई इशू नही है। इस संबंध में हरैया के अधिशाषी अभियंता अजय मौर्य ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











Post a Comment
0 Comments