Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Agra: आटे के कनस्टर मे मिली जूता कारोबारी के 8 साल की बच्ची की लाश, किरायेदार फरार



Agra: आटे के कनस्टर मे मिली जूता कारोबारी
के 8 साल की बच्ची की लाश, किरायेदार फरार

यूपी डेस्कः
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र मे जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्टर मे मिला है जिसमे ऊपर से आटा भरा हुआ था। इस वारदात के बाद से कारोबारी के घर मे रहने वाला किराएदार लापता है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है।


बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया और लोग सड़क पर उतरे और फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर पथराव किया। सूचना पर डीसीपी सिटी अली अब्बास फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। उन्होने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा। आरोपी किराएदार के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


उसकी तलाश में 10 टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सिद्धार्थ नगर गोबरहवा चौकी के रहने वाले 45 वर्षीय दिनेश के घर में जूते का कारखाना है। घर के ठीक सामने उनका एक और मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर जूतों का गोदाम है। घर के ऊपर एक कमरा है, जिसमें किराएदार सुनील रहता है। वह पेंटिंग के काम करता है। उन्होंने बताया- मंगलवार दोपहर 2 बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे आए। बेटी प्रज्ञा उनके साथ खेलने चली गई। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दी। सोचा कि ट्यूशन पढ़ने चली गई होगी। 


लेकिन शाम के 4ः30 बजे गए। इसके बाद भी वह घर लौटकर नहीं आई। फर हम लोगों ने बेटी को आसपास तलाश किया। ट्यूशन टीचर को फोन कर बेटी के बारे में पूछा, लेकिन उन्होंने बताया कि प्रज्ञा आज नहीं आई है। बच्ची के माता पिता के साथ किरायेदार भी बच्ची को तलाश कर रहा था। वह मेरे साथ गुमशुदगी दर्ज कराने थाने तक गया। बाद मे अपने कमरे पर ताला लगाकर चला गया। पुलिस ने बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे का ताला खोला। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई, तो बेटे की लाश आटे के कनस्टर मे मिली।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad