Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: गैस की किल्लत दूर करें प्रशासन- सदर विधायक



गैस की किल्लत दूर करें प्रशासन- सदर विधायक
बस्ती, 10 मार्च।
समाजवादी पार्टी के सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने गैस सिलेण्डर को लेकर फैली अफवाहों को दूर कराने और घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है। डीएम को भेजे पत्र में सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि गैस गोदामों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने के दावों के बावजूद आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस कारण से आम जनमानस में गैस की कमी का भ्रम एवं अफवाह की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं इससे गैस गोदामों एवं वितरण केंद्रों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगी हुई है।


लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक महेन्द्र ने कहा है कि यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी दिखाकर उसकी कालाबाजारी की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं में असंतोष एवं परेशानी बढ़ रही है। यह स्थिति जनहित के दृष्टिगत अत्यंत गंभीर है। उन्होने डीएम से आग्रह किया है कि प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गैस गोदामों एवं वितरकों की जांच कराकर गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्रवाई करनेकी पहल करें, जिससे आम जनता को राहत मिल सकेहो।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad