Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किडनैपर्स के अंदाज मे गैर जनपद की पुलिस ने दिनदहाड़े बांसी से युवक को उठाया



किडनैपर्स के अंदाज मे गैर जनपद की
पुलिस ने दिनदहाड़े बांसी से युवक को उठाया

मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र) बासी कोतवाली क्षेत्र में इटवा बांसी प्राइवेट बस स्टैंड के पास अजीबोगरीब घटना घटी जिसकी चर्चा पूरे दिन होती रही। मजे की बात ये थी कि प्रशासन को इसके बारे मे कोई जानकारी नही थी। हुआ यूं कि सोमवार शाम को वाराणसी का नम्बर लगी गाडी से कुछ लोग उतरे और बस्ती से आ रही बिना नंबर की बलेनो में सवार एक युवक को जबरिया अपनी गाड़ी मे लादकर ले गये। 


प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को अपहरण माना और इसकी बड़ी तेजी से चर्चा होने लगी। बताया गया कि वाराणसी के नम्बर वाली गाड़ी सिद्धार्थनगर की दिशा में निकल गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने का अवसर ही नहीं मिला। कुछ ही क्षण में दोनों वाहन मौके से निकल गए। कार्रवाई में शामिल वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक के हाथ पिस्टल और एक के हाथ वायरलेस सेट था।


बताया जा रहा है, वाराणसी का नम्बर प्लेट लगी कार मे पुलिसकर्मी सवार थे। इस संबंध में बासी कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बाहर की पुलिस टीम जिले में आई थी और बासी से आरोपित को पकड़कर अपने साथ ले गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, परंतु अभी तक इस बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है कि टीम किस जनपद की थी और किस मामले में कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad