Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: बाल श्रम पर सख्ती, पुलिस ने दो बालकों को परिजनों को सौंपा



बाल श्रम पर सख्ती, पुलिस ने दो बालकों को परिजनों को सौंपा
बस्ती, 07 मार्च।
श्रम विभाग व थाना ए.एच.टी.यू. की संयुक्त टीमों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 18 वर्ष से कम उम्र के दो बालको का रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनो बालक ए0वी0 ब्रिक फील्ड नानीपुर मे श्रम करते हुए पाये गये थे। इस सम्बन्ध मे नियोक्ता को आवश्यक हिदायत भी दी गई। 


नियोजक के विरूद्व कार्यवाही की गयी। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक थाना ए0एच0टी0 मय टीम व नागेंद्र त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से जनपद बस्ती के विभिन्न क्षेत्र के ईंट भट्टो, होटल ढाबें, मकेनिक की दुकानें, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बाल श्रम रोकथाम अभियान के अंतर्गत भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजक को बालश्रम के बारे मे जागरुक किया गया। उक्त अभियान के दौरान 02 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। अभियान के दौरान शासन एंव प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर- 1090, 1098, 108, 112, 1076 व 181 आदि के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad