Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्राम प्रहरी चौकीदारों ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा, सीएम को भेजा ज्ञापन



ग्राम प्रहरी चौकीदारों ने मांगा
राज्य कर्मचारी का दर्जा, सीएम को भेजा ज्ञापन

बस्ती, 07 मार्च। ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों, चौकीदारों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्री ज्ञापन विधायक राजेन्द्र चौधरी और डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि प्रदेश के ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर वेतन वृद्धि करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।


प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम ने ज्ञापन दने के बाद बताया कि पिछले कई वर्षों से चौकीदार अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनने पर ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर दिया जाएगा, यदि सरकार न बनी तो 10 हजार रुपये का मानदेय दिलाया जाएगा। प्रदेश में दो बार भाजपा की सरकार बनी लेकिन पार्टी के नेता अपना किया हुआ वादा भूल गए। जिलाध्यक्ष जर्नादन प्रसाद ने कहा कि चौकीदारों को समुचित मानदेय देने के साथ ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। पांच सूत्री मांगपत्र में मानदेय वृद्धि, राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने, सेवा दिवस को स्पष्ट किये जाने, वर्दी लागू करने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महिला विंग जिलाध्यक्ष सरोज देवी, संगीमा देवी, चन्द्र प्रकाश गिरी, सूर्य प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad