Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bijnor: आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्ची गंभीर





Bijnor: आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्ची गंभीर
जिला संवाददाता बिजनौर (फैसल खान) नजीबाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है। ताजा घटना रफूग्रान मस्जिद के निकट की है जहां सोमवार को ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा 7-8 साल की माहिरा नाम की बच्ची पर कुत्तों ने जानलेवा हमला किया है। उसे गंभीर हालत मे पूजा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हाल ही में, मौज्जमपुर तुलसी गढ़ी इलाके में स्कूल से लौट रहे 10 वर्षीय छात्र ’हादी’ पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस तरह की हिंसक घटनाएं क्षेत्र में बच्चों के लिए खतरा बनी हुई हैं।


क्षेत्र में कुत्तों का झुंड अक्सर राहगीरों और बच्चों को निशाना बना रहा है, जिससे अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। प्रशासन से मांगः स्थानीय लोग लगातार प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे कोई बड़ी अनहोनी न हो। नजीबाबाद में इससे पहले भी कुत्तों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। बड़ा सवाल आखि़र कब आवारा कुत्तों को पकड़वाकर नगर पालिका प्रशासन जनजीवन की सुरक्षा करेगा ? 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad