Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वामदलों ने प्रदर्शन कर जताया ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले



वामदलों ने प्रदर्शन कर जताया ईरान पर
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले

बस्ती, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा माले ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के राज्यव्यापी विरोध के आवाहन के क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। 


न्याय मार्ग स्थित कार्यालय पर हुये विरोध सभा में नेताओं ने ईरान पर अमेरिका तथा इजराइली हमले व वहॉ के सर्वोच्च नेता सहित कई महत्वपूर्ण लोगों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि यह कुकृत्य संयुक्त राज्य अमेरिका की साम्राज्यवादी नीति का परिणाम और अमेरिका इजरायल की वैश्विक दादागिरी है। कम्युनिस्ट नेताओं ने घटना को अंतर्राष्ट्रीय नियमों का सरासर उल्लंघन बताते हुये तत्काल रोके जाने की मांग की है। घटना पर भारत के मोदी सरकार की अस्पष्ट नीति और हमले की निंदा न करने की भी कड़ी आलोचना किया।


सभा के पश्चात जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युद्ध को तत्काल रोके जाने के लिए मजबूत निर्णायक हस्तक्षेप किए जाने, खाड़ी देशों सहित इजरायल में कार्यरत भारतीयों के सुरक्षा और निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाने, युद्ध की वर्तमान परिस्थितियों में गैस तथा तेल की आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने, वाणिज्यिक तथा घरेलू गैस की बढी कीमतें वापस लिए जाने सहित महंगाई को रोके जाने की मांग प्रमुख है कार्यक्रम में माकपा के जिला सचिव शेष्मणि ,भाकपा के जिला सचिव अशर्फीलाल, भाकपा माले के संयोजक राम लौट सहित के के तिवारी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad