Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र मे छात्रा ने लगाई फांसी



बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र मे छात्रा ने लगाई फांसी
बस्ती, 10 मार्च। लालगंज थाना क्षेत्र के कोप गांव में मंगलवार सुबह 10 वीं कक्षा की छात्रा 17 वर्षीय अंकिता ने अपने घर मे ही सुबह 5.00 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका अंकिता जनता इंटर कॉलेज बारीघाट की छात्रा थी और मंगलवार को उसकी बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर था। उसके पिता राम विचार दिल्ली में पेंट का काम करते हैं। 


बेटी की परीक्षा दिलाने के लिए वह 15 फरवरी 2026 को घर आए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्र, सीओ रुधौली कुलदीप और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अुनसार छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चलेगा। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad