Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री को याचिका भेजेंगे पेंशनर्स



हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री को याचिका भेजेंगे पेंशनर्स
बस्ती, 22 मार्च। भारत सरकार एवं आठवें वेतन आयोग,द्वारा पेंशनरों के हितों की अनदेखी से नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन उ.प्र. ने चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा किया है। इस क्रम मे प्रेस क्लब सभागार में शनिवार को एसोसियेशन की बस्ती शाखा की बैठक संरक्षक मंडल इंजी. देवी प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता मे हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया।


बैठक को सम्बोधित करते हुये नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि 21 अप्रैल को आल इण्डिया स्टेट गवर्नमेन्ट पेंशनर्स फेडरेशन द्वारा राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे जाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम मे सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन उ.प्र. के प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने प्रदेश के सभी जनपदीय पदाधिकारियों को जिलाधिकारी कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्देश दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बस्ती जनपद में 21 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनरों से अपील किया है कि निर्धारित कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे पहुंचे और पेंशनरों के हित मे अपनी आवाज बुलंद करें।


जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन ने अपनी प्रमुख मागों मे वित्त विधेयक 2025 के जरिये तिथि आधारित भेदभाव समाप्त कर पुराने पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे मे शामिल करने, कर्मचारियों के पेंशनरों के लिये अलग सीपीआई लागू करने, पेंशन राशिकरण की कटौती 10 वर्ष मे समाप्त करने, 65 वर्ष की उम्र के बाद हर पांच वर्ष पर 5 प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये मे पूर्व की भांति छूट बहाल करने, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, कोरोना काल के 18 महीने के डीए एरियर का भुगतान करने, पेंशनरों के 50 प्रतिशत से अधिक महगाई भत्तें को मूल पेंशन मे मर्ज करने जैसी मागें शामिल हैं। जिला मंत्री उदयप्रताप पाल ने कहा कि आन्दोलन के प्रथम चरण मे ही प्रधानमंत्री को भेजी जाने वाली सामूहिक हस्ताक्षर याचिका के लिये हस्ताक्षर अभियान 20 मार्च से शुरू कर दिया गया है।


उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि 21 अप्रैल का धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। केन्द्र सरकार पेंशनरों का हक नही छीन सकतीं। हम पेंशनर निर्णायक संघर्ष के लिये तैयार है। उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा नगरपालिका के पेंशनरों की समस्या का शीघ ही निदान कराया जायेगा। संरक्षक मंडल के इंजी. रामचन्द्र शुक्ल एवं श्रीनाथ मिश्र ने पेंशनर्स एसोसियेशन के सक्रियता की तारीफ की और कहा पेंशनरों की समस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों से निरन्तर वार्ता का क्रम जारी रहना चाहिये। बैठक मे होली मिलन कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। श्रीमती पुष्पा उपाध्याय एवं परमात्मा प्रसाद उपाध्याय, दामोदर तिवारी, प्रेमवन्द, विवेक कुमार, श्रीचन्द उपाध्याय आदि ने होली गीत प्रस्तुत किया। कार्य्रक्रम के अंत मे फूलों की होली खेली गयी और सभी एक दूसरे के गले मिले। 


प्रेमशंकर लाल श्रीवास्तव, छोटेलाल यादव, चन्द्रपकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, रामकुमार लाल, देवनरायन प्रजापति, ईश्वरचन्द्र श्रीवास्तव, गणेशदत्त शुक्ल, उदयराज वर्मा, राधेश्याम तिवारी, जयनाथ सिंह, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, राजदेव यादव, हरिलाल यादव, रामनरायन चौधरी, जमुना प्रसाद, बजरंगबली, जगदीश प्रसाद, दिलीप कुमार, मुक्तेश्वरनाथ पाण्डेय, जयरामधर द्विवेदी, रामनरेश चौधरी, दयाशंकर चतुर्वेदी, जंगबहादुर, मोतीलाल, दिनेशचन्द्र श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद विश्वकर्मा, 


रामचेत सिंह, हरिशकर चौधरी, लक्ष्मीकान्त पाण्डेय, केके पाण्डेय, मोहन चौधरी, जोखू प्रसाद अवधेश कुमार, मेहीलाल, गंगा प्रसाद पाण्डेय, भानुप्रताप सिंह, राममिलन चौधरी, राजाराम मिश्र, रामनिरंजन चौधरी, सूर्यलाल, रामशब्द पाण्डेय, राममूर्ति चौधरी, तिलकराम वर्मा, दयाराम, रामकुमार यादव, दिनेशचन्द्र पाण्डेय, कुलभूषण, श्यामधर सोनी, रामपुजारी शर्मा, सरवन, सुरेशचन्द्र तिवारी, रामबहाल चौधरी, हरीशचन्द्र वर्मा, राममिलन प्रजापति, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रामचन्द्र, सत्यराम चौधरी, मोहन चौधरी, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, हरिशंकर चौधरी, जमुना प्रसाद, बजरंगबली, भगवान सिंह, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, अंबिका सिंह, डा. नरेन्द्र उपाध्याय, धर्मप्रकाश उपाध्याय, प्रदीप शुक्ल, रामप्रसाद तिवारी, अंगीरा प्रसाद चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad