Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किरायेदार के साथ बिस्तर पर थी बहू, सास ने देख लिया, जान गंवानी पड़ी



किरायेदार के साथ बिस्तर पर थी बहू,
सास ने देख लिया, जान गंवानी पड़ी

यूपी डेस्कः
लखनऊ के निशातगंज इलाके में 69 साल की सास ने बहू को प्रेमी संग बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत मे देख लिया। बहू ने अपने प्रेमी राजन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 69 साल के बुजुर्ग की लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पोते ने जैसे महिला की लाश देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। 


मृतका की पहचान सचिवालय से रिटायर्ड निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है। महिला घटना के समय घर पर अकेली थीं। सचिवालय से रिटायर्ड पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे-बहू और पोती-पोते के साथ रहती थीं। बेटा बिजली विभाग में संविदा पर जॉब करता है। जबकि बहू ब्यूटी पार्लर चलाती है। निर्मला देवी निशातगंज गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहती थीं। ग्राउंड फ्लोर पर परिवार, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। 


निर्मला का बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में संविदा पर तैनात है। वह किला स्थित पावर हाउस में ड्यूटी पर था। घटना के समय बहू रंजना और छोटी बेटी सान्वी घर पर थीं। सबसे बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी। पोता आदित्य डिलीवरी बॉय का काम करता है। डिलीवरी देने गया था। वापस लौटा तो घर पर कोई नहीं मिला। अंदर गया तो देखा कि दादी का हाथ पैर बंधा है और वह बेहोश पड़ी हैं। इस पर उसने किरायेदार पिंटू मौर्य को आवाज दी। वो नीचे आया तो पिता त्रिदेश को कॉल करके बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में बहू रंजना आ गई। उसके हाव भाव ठीक नही लगे तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।


पुलिस को घर में लगा सीसीटीवी कैमरा दोपहर 2 से 4 बजे के बीच बंद मिला। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। डॉग सूंघते हुए सीधे घर से कुछ दूरी पर खड़े राजन के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर थाने भेजा, जहां उसने घटना करने की बात स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि राजन का रंजना से अवैध संबंध था। जिसका पूरा परिवार विरोध करता था। दोनों को कई बार रंगे हाथों पकड़ा गया था। परिवार में झगड़ा भी हुआ था। लेकिन रंजना उससे मिलना बंद नहीं कर रही थी। पति और बेटे के काम पर जाने के बाद बुजुर्ग महिला ही घर में बचती थी। जो अक्सर दोनों का विरोध करती थी। इस बात से नाराज होकर बहू ने राजन के साथ मिलकर सास की हत्या का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दे दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad