Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जमीनी विवाद मे अधिवक्ता के परिजनों को मारा पीटा, दोषियों पर कार्यवाही की मांग



जमीनी विवाद मे अधिवक्ता के
परिजनों को मारा पीटा, दोषियों पर कार्यवाही की मांग

बस्ती, 29 मार्च।
अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट के मामले में दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के कोप निवासी सत्येन्द्र कुमार ने कहा है कि गत 18 मार्च को गांव के ही शिवचरन, दुर्योधन, अमृता, प्रिस, सरोज, शिवपत, गौरी, सरस्वती, रिशू, दुर्गावती, आंचल, नेहा, हिमांशु, रंजीत, संजीव, शिवमंगल, अनीता, सोनी आदि ने उनकी चाची सत्यवती मिश्रा सहित 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। 


लालगंज पुलिस ने सत्येन्द्र कुमार मिश्र की तहरीर पर बीएनएस 109, 352, 333 आदि की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया किन्तु 10 दिन की अवधि बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी न होने के कारण विपक्षियों का मनोबल बढ गया है और वे कोई और अनहोनी घटना घटित कर सकते हैं। अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि कोप गांव मेंं वे अपन जमीन में नीव चलवा रहे थे जिस पर शिवचरन, दुर्योधन, प्रिन्स आदि ने अनावश्यक विरोध किया और जान लेवा हमले पर उतारू हो गये। उन्होने मांग किया कि प्रकरण में दोषियों को गिरफ्तार कर उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करायी जाय। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad