Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GB Naagar: पीएम मोदी ने जनता से कराया जेवर एअरपोर्ट का उद्घाटन



GB Naagar: पीएम मोदी ने
जनता से कराया जेवर एअरपोर्ट का उद्घाटन

गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य एशिया में चल रहे युद्ध के कारण भारत में हो रहे प्रभाव को कोरोना महामारी की भांति देखते हुए सभी से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे आपदा में अवसर न तलाशें। क्योंकि जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करती। 


प्रधानमंत्री गौतम बुधनगर में शनिवार को ज़ेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित आम जनता को सम्बोधित कर रहे थे। वैसे मोदी एक नए रूप में नजर आए। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सब लोगों को चौंका दिया। जब उन्होंने अचानक यह घोषणा कर दी कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन मैं नहीं करूंगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा से जेवर एयरपोर्ट की जनसभा में अचानक सन्नाटा छा गया। जनसभा में मौजूद तमाम लोग एक-दूसरे को देखने लगे और सभी आश्चर्यचकित थे। 


इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ी घोषण कर दी और उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन जनसभा में मौजूद आम जनता करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में मौजूद नागरिकों से कहा कि वह सभी अपने-अपने फोन निकाल लें। जनता द्वारा फोन निकालने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सभी लोग अपने फोन की लाइट जलाएं और दीपक के प्रकाश के द्वारा जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन करें। जनसभा में मौजूद जनता ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने फोन की लाइट जलाकर जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन किया। 


इस पूरी प्रकिया के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टेज से अपना संबोधन शुरू किया और भारत माता की जयकार के नारे के साथ कहा कि अब इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है। मोदी जेवर एयरपोर्ट पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज उन्हें दो बड़ी प्रसन्नता हैं। एक बड़ी प्रसन्नता तो यह है कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का अवसर जनता ने मुझे दिया था और आज जनता ने अपने साथ इस एयरपोर्ट के उदघाटन करने का गौरव भी मुझे दिया है। दूसरी बड़ी प्रसन्नता यह है कि उत्तर प्रदेश का मुझे संसद में प्रतिनिधि बनाया गया है। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट भारत के युवा वर्ग के सपनों को नई उड़ान देने का आगाज है। युवाओं की शक्ति के द्वारा ही भारत विकास के नए आयाम तय करेगा। जेवर एयरपोर्ट को युवा वर्ग को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट पर बनने वाले कॉर्गो हब तथा यहां बनने वाले हवाई जहाज मेंटेंनेंस सेंटर की विशेषताओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, तथा विदेशी मेहमान व बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लेकिन मीडिया के तमाम लोगों को सूचना विभाग द्वारा पास नहीं जारी नहीं किए जाने से मीडिया कर्मियों को परेशान होना पड़ा। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad