Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुशीनगर मे छात्र की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकती मिली लाश



कुशीनगर मे छात्र की संदिग्ध मौत,
पेड़ से लटकती मिली लाश
यूपी डेस्कः कुशीनगर जिले मे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव पचार निवासी नौवीं के छात्र की लाश महाराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के भिसवा सिवान में शीशम के पेड़ से लटका मिला। मृतक छात्र के मामा ने पुरैना थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पचार गांव निवासी 17 वर्षीय विकास सिंह मंगलवार की शाम करीब छह बजे परिजनों से बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिचितों व रिश्तेदारों को फोन किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 

मोबाइल की लोकेशन के आधार पर खोजबीन करते हुए परिजन महराजगंज जिले के पुरैना थाना क्षेत्र के भिसवा सिवान पहुंचे। वहां खेत में शीशम के पेड़ से लटका शव मिला। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के मामा सत्येंद्र सिंह ने पुरैना थाने की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, विकास दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता विदेश में रहते हैं। वर्तमान में घर पर उसकी मां, भाई व भाभी हैं। मृतक के भाई कन्हैया उर्फ गोलू सिंह ने बताया कि भाई विकास का भिसवा गांव की एक युवती से प्रेम करता था। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad