Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो बीघा जमीन का पैसा न देना पड़े इसलिये महिला को उतारा मौत के घाट, अभिषेक श्रीवास्तव को पुलिस ने भेजा जेल



दो बीघा जमीन का पैसा न देना पड़े इसलिये महिला को
उतारा मौत के घाट, अभिषेक श्रीवास्तव को पुलिस ने भेजा जेल

बस्ती, 22 मार्च।
गोविन्दनगर स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर 06 मार्च को एक बुजुर्ग महिला की क्षत विक्षत लाश मिली थी। मृतका की पहचान शहर के कटरा गांधीनगर निवासी महिला के रूप में हुई। 21 मार्च को मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दिये गये तहरीर मे महिला की मौत को दुर्घटना मानने से इंकार किया था।


थानाध्यक्ष वाल्टरगंज के नेतृत्व में स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुये आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ मे सामने आया है कि अभियुक्त ने महिला से दो बीघा जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कराया था जिसका बकाया 19 लाख रूपया न देना पड़े इसके लिये गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को रेलवे ट्रैक पर प्लान्ट कर दिया। 


पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुये बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव (30) निवासी पिकौरा, थाना गौर को अटरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका के घर से जुड़ा हुआ था, और उनके बीच पैसों का लेन-देन भी था। जमीन के सौदे में शेष रकम के दबाव के चलते उसने हत्या की साजिश रची। 5 मार्च की शाम उसने महिला को लखनऊ ले जाने के बहाने बुलाया और रास्ते में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया ताकि यह एक दुर्घटना लगे।


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मामले के अनावरण के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी और साक्ष्य आधारित जांच के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचना संभव हो पाया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त महिला के परिवार से जुड़ा था। घरेलू कार्यों मे मदद कर विश्वास अर्जित कर लिया था। महिला का पति 14 साल से लकवा से ग्रस्त था और बेटा भी दूरियां बनाये रखता था। इसी का फायदा उठाकर अभिषेक ने पहले महिला का विश्वास जीता और बाद मे दो बीघा जेमीन जो सिद्धार्थनगर मे है बैनामा करा लिया। महिला जमीन का पैसा 19 लाख रूपये के लिये बार बार टोका करती थी। उसे पैसा न देना पड़ा इसलिये उसने महिला को रास्ते से हटाने का कुचक्र रचा। पुलिस अधीक्षक ने मामले के सफल अनावरण पर टीम को 10 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा किया है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad